समाजसेवी विजय त्रिपाठी ने सफाई कर्मी का माल्यार्पण कर किया स्वागत


 उन्नाव।
 जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा डीह ब्लॉक बिछिया  के कई गाँवो  में सफाई कर्मचारी  प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे थे। यहां पर जब से सफाई कर्मचारियों की  नियुक्ति हुई है वह सफाई करने के लिए एक बार भी नहीं आते  है जब क्षेत्र के समाज सेवी अशुतोष  त्रिपाठी उर्फ विजय    ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी  से की तो जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया  था।
जिसके बाद कई समाचार पत्रों ने इस खबर को बड़ी प्रमुखता के साथ अपने अखबार में प्रकाशित किया था जिसके बाद सफाई कर्मी हरकत में आया और और  डीह बग्राम सभा के हिन्दू खेड़ा में   सफाई करने के लिए पहुंचा।आपको बताते चलें कि डीह ग्राम सभा के कई गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।गांवो में सफाई कर्मी का कुछ अता-पता नहीं था।क्षेत्र के समाजसेवी  आशुतोष त्रिपाठी उर्फ विजय  ,बीजेपी नेता संदीप राजपूत अमन चौरसिया ने बताया कि सफाई कर्मचारी कभी भी सफाई करने नही आया   था। गांव में नालियां बजबजा रही थी।  इससे मच्छरों  का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया था।
 लोगो को कई  प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा  था। अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद आज सफाई कर्मी ने डीह ग्राम सभा के गांव हिंदू खेड़ा में आकर नालियों में पड़ी गंदगी को साफ किया और इस दौरान क्षेत्र के समाजसेवी आशुतोष त्रिपाठी  उर्फ  विजय ने डीह ग्राम सभा के  अपने सहयोगियों  विमल दुबे, सोम पंडित दिलीप पंडित,विनोद दुबे  अमन त्रिपाठी युवा बीजेपी नेता संदीप राजपूत, अमन चौरसिया, ग्राम हिन्दू खेड़ा के बीडीसी  प्रतिनिधि रानू गौतम ने अचानक अपने गांव में सफाई कर्मी के काम करने को देखते हुए समाजसेवी विजय त्रिपाठी के नेतृव में  सर्वप्रथम सफाई कर्मी सुरेंद्र का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बीडीसी प्रतिनिधि रानू गौतम ने भी सफाई कर्मी सुरेंद्र का माला पहनाने को लेकर विजय त्रिपाठी  की जमकर प्रंशसा की और 
और सफाई कर्मी सुरेंद्र से  अपील किया कि वह गांव में फैली गंदगी को समय पर साफ कर दिया करें ताकि लोगों को गंदगी भरे माहौल में ना रहना पड़े और जिससे  प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन का  सपना भी साकार हो सके ।   इस दौरान  बीडीसी प्रतिनिधि   रानू गौतम ने भी समाजसेवी विजय त्रिपाठी का  माला पहनाकर स्वागत किया ।समाजसेवी विजय त्रिपाठी के सफाई कर्मी को माला पहनाने  के कार्य को देखते हुए   क्षेत्र के कई लोगों ने समाज सेवी  विजय त्रिपाठी की जमकर तारीफ की और कहा  की समाजसेवी विजय त्रिपाठी ने सफाई कर्मी का माल्यार्पण करके उसका मान सम्मान एवं उत्साह वर्धन बढ़ाया है  और अब  सफाई कर्मी को भी चाहिए कि वह अपना कार्य पूरी  कर्तव्य निष्ठा के साथ करें।

Comments

Popular posts from this blog

अचानक गाय ने लोगो को टक्कर मारना शुरू कर दिया - up crime press