लाकडाउन के चलते पुलिस ने कस्बे में किया पैदल मार्च

जगदीशपुर, अमेठी (शिवकेश शुक्ल)  -  कोरोना वायरस (कोविड 19) को वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। जिसके चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लाकडाउन का आह्वान किया है। अमेठी जिले के जगदीशपुर में भी लाकडाउन को सफल बनाने के लिए स्थानीय पुलिस लगातार गस्त कर रही है बुधवार को जगदीशपुर कस्बे में उपजिला अधिकारी रमा शंकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, व कोतवाल राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पालपुर, कस्बा निहालगढ, रामलीला मैदान व गुलाबगंज चौराहे तक पुलिस व पीएसी के जवानों ने पैदल गस्त किया । जगदीशपुर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लाकडाउन का पालन नहीं करने व अनावश्यक सङको पर घूमने वाले लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

अचानक गाय ने लोगो को टक्कर मारना शुरू कर दिया - up crime press