आज से शुरू होगी भीलवाड़ा मे कोरोना की जांच शुरू , मिली जांच करने की अनुमति - up crime press

भीलवाड़ा (शाहिद हुसैन मंसूरी) -  भीलवाड़ा स्थित मेडिकल कॉलेज मे कई दिनों पहले ही कोरोना की जांच हेतु चार आरटी पीसीआर  मशीने उपलब्ध हो चुकी थी | जिसके चलते लंबे समय के इंतजार के बाद मेडिकल कॉलेज को मशीन के द्वारा कोरोना की जांच करने हेतु शुक्रवार को अनुमति मिल गयी हे | पहले भीलवाड़ा के संक्रमित मरीजो की करोना की जांच के सेम्पल जयपुर भेजे जाते थे | जिससे इन सेंपलों की रिपोर्ट आने मे दो दिन का समय लग जाता था |
 लेकिन अब भीलवाड़ा मे मेडिकल कॉलेज को कोरोना की जांच करने की अनुमति मिलने के बाद जांच रिपोर्ट मे लगने वाले दो दिन का समय से अब भीलवाड़ा में ही कुछ ही घंटो मे संक्रमितों की रिपोर्ट मिल सकेगी |   
आप को बता दे की मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ॰ राजन नन्दा ने बताया की भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज को कोरोना की जांच हेतु मंजूरी दे दी हे जिसके चलते कॉलेज मे स्थित चार मे से एक मशीन पर आज शनिवार को कोरोना की जांच सुबह से शुरू हो जाएगी। इसमे से अन्य दो मशीनों के इन्स्टोलेशन का काम मंगलवार को इंजीनियर आने के बाद से शुरू हो जाएगा | डोनेट की गई इन मशीनों के अलावा राज्य सरकार द्वारा दी गई एक अन्य आरटी पीसीआर मशीन जिसे इन्स्टोलेशन करने की प्रोसेज भी बहुत जल्द शुरू की जाएगी | डॉ॰ राजन नन्दा ने बताया की प्रारम्भ मे कम सेंपलों की जांच होगी जिसे धीरे धीरे बढ़ा दिया जाएगा |

Comments

Popular posts from this blog

अचानक गाय ने लोगो को टक्कर मारना शुरू कर दिया - up crime press